Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व होम्योपैथी दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मंडला, 10 अप्रैल 2026

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में आयुष विभाग मंडला द्वारा माहिष्मती घाट में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री अहाके के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में आमजन के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन एवं वजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं इसका प्रचार-प्रसार करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयुष विभाग के होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार झारिया, डॉ. दिवाकर तिवारी, डॉ. रितेश गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार महाजन, डॉ. तेजसिंह ताराम, डॉ. आशीष गौठरिया तथा डॉ. प्रियंका धुर्वे सहित अन्य स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई और शिविर को सफल बनाया।

शिविर में कुल 226 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें होम्योपैथी के 153 एवं आयुर्वेद के 73 मरीज शामिल रहे। आयोजन के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया।

Related posts

पंचचौकी महाआरती में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार, श्रद्धालु और नागरिकगण शामिल हुए

Reva India News

उच्च न्यायालय जबलपुर के चीफ जस्टिस ने किया बालिका छात्रावास का निरीक्षण

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 मार्च 2023

Reva India News

Leave a Comment