Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने कलेक्टर ने गठित किया उड़न दस्ता वन स्टॉप सेंटर मंडला में जिला कंट्रोल रूम स्थापित

मंडला, 12 अप्रैल 2026

अक्षय तृतीया 20 अप्रैल के अवसर पर संभावित बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत उड़न दस्ता गठित किया है। दस्ते में सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ, परियोजना अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी एवं थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है।

उड़न दस्ता आंगनबाड़ी स्तर पर 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं और 21 वर्ष से कम उम्र के बालकों की सूची तैयार करेगा। जिला एवं खंड स्तर पर अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित कर प्रिंटिंग प्रेस, हलवाई, केटर्स, धर्मगुरु, बैंड, ट्रांसपोर्ट संचालक, समाज के मुखिया और जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह में सेवाएं न देने के लिए जागरूक किया जाएगा।

जागरूकता के लिए स्कूल-कॉलेजों में रैली, हेल्पलाइन 181, 1098, 112 का प्रचार और ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच द्वारा बाल विवाह रोकने की शपथ ली जाएगी। सभी बाल विकास परियोजना कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

बाल विवाह की सूचना के लिए वन स्टॉप सेंटर (सखी) मंडला में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक कंट्रोल रूम नंबर 07642-252699 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

थांवर बांध के जलद्वार किसी भी समय खोले जा सकते हैं निचले हिस्से पर निवासरत ग्रामवासियों से अपनी अस्थाई एवं चल सम्पत्ति को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील

Reva India News

शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को दिलाना हमारा लक्ष्य – पीएचई मंत्री टिकरवारा में नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन  

Reva India News

Leave a Comment