Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी- कलेक्टर श्री धोटे

मंडला, 15 अप्रैल 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि जल संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जल गंगा संवर्धन अभियान में शासन के विभागों को सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण और संवर्धन का सार्थक कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जल संरचनाओं का निर्माण ही नहीं है, वरन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी इस अभियान को जनता का बना सकते हैं।

बैठक में नवीन तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, फल पौधरोपण, पानी चौपाल, आईईसी गतिविधि, क्वालिटी टेस्टिंग, पंप ऑपरेटर के प्रशिक्षण, अमृत सरोवर, स्कूल व हॉस्टल की पानी की टंकियों की सफाई, औद्योगिक इकाईयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर निर्माण, पोर्टल पर गतिविधियों का डाटा रिपोर्टिंग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, ईई पीएचई श्री मनोज भास्कर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती वंदना गुप्ता, उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया, सहायक संचालक उद्यानिकी सुश्री दीपा कुलेश, प्राचार्य पीएम श्री कॉलेज श्री गुप्ता, समस्त जनपद सीईओ सहित मनरेगा, जन अभियान, पीएचई के फील्ड स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

76वे गणतंत्र दिवस पर आजीविका मिशन मंडला की दीदी को भारत सरकार से मिला आमंत्रण  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयपुर से लाड़ली बहनों के खाते में करेंगे राशि अंतरित सावन माह में बहनों के खाते में आयेंगे 1250 और रक्षाबंधन नेग के 250 रूपये मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में होंगे शामिल सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में होगा आभार सह-उपहार कार्यक्रम

Reva India News

मूलभूत सुविधाओं की मांगो को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment