Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है- कलेक्टर जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न

मंडला, 15 अप्रैल 2026

ग्रीष्म काल में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए बुधवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला योजना भवन में हुई इस बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल जीवन मिशन तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केवल नल का कनेक्शन होना पर्याप्त नहीं है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हर घर पर नल से शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो। बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री मनोज भास्कर ने अब तक की प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया। इसी तरह जल जीवन मिशन के पीआईयू के महाप्रबंधक ने हालोन और नारायणगंज परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति साझा की।

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि हालोन परियोजना के जिन ग्रामों में कनेक्शन का काम अंतिम चरण में है, उसे शीघ्र पूर्ण करें और 1 जून से इन ग्रामों में पेयजल सप्लाई शुरू करें। उन्होंने निर्देशित किया कि परियोजना के शेष कामों के लिए गतिविधिवार टाइमलाइन तय करें। ग्रामवार प्रगति का दैनिक आधार पर मानीटरिंग करें। हालोन और नारायणगंज परियोजनाओं का काम 31 दिसम्बर तक शत प्रतिशत पूर्ण कराएं। आगामी 1 जनवरी से दोनों परियोजनाओं से आच्छादित होने वाले ग्रामों में समस्त घरों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना है।

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि एकल ग्राम की हस्तांतरित सभी 450 ग्रामों में आगामी 30 अप्रैल तक ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठकें अनिवार्यतः आयोजित की जाएं। इन बैठकों में नल-जल योजनाओं के सतत संचालन पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। हस्तांतरित योजनाओं की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की है। उन्होंने ईई पीएचई को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों की इन समितियों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी का मैदानी अमला हैंड होल्डिंग सहयोग सुनिश्चित करे। शेष 122 एकल योजनाओं को वेरिफाई करें, टेस्टिंग के समय संबंधित जनपद पंचायतों की टीम के साथ समन्वय स्थापित करें।

हैंडपंप की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि सभी हैंडपंप की वर्तमान स्थिति का सर्वे कराएं। येलो जोन वाले क्षेत्र के प्रत्येक हैंडपंप का वाटर टेस्टिंग अनिवार्यतः कराएं। उन्होंने कहा कि हैंडपंप के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित कराएं और आवश्यकता अनुसार सोख्ता पिट बनवाएं।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, ईई पीएचई, जीएम जल जीवन मिशन, समस्त सीईओ, समस्त एई पीएचई, समस्त एसई पीएचई योजना भवन में मौजूद रहे। सभी एसडीएम वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ग्राम पंचायत अहमदपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने 35 लाख की लागत से बने टेनिस कोर्ट का शुभारंभ किया टेनिस कोर्ट के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा

Reva India News

Leave a Comment