Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में संयुक्त टीम की कार्रवाई मिठाई की दुकान से गैस सिलेंडर जब्त, मिठाईयों का लिया सैंपल  

मंडला, 14 अक्टूबर 2025

     कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में आज खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नैनपुर में स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

     निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता की जांच की गई। टीम द्वारा एक मिठाई की दुकान से संदिग्ध मिठाई का सैंपल लिया गया तथा अनुचित रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडर को जप्त किया गया।

     कार्यवाही के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध खाद्य पदार्थ विक्रय करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

*अपने ही खेत में बोनी कर रहे सानिया के परिवार पर मारपीट की शिकायत पहुंची जनसुनवाई*

Reva India News

किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कार्य दायित्व संभाला

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू नानक जयंती पर गुरुग्रंथ साहब के दरबार में मत्था टेका

Reva India News

Leave a Comment