Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला जिले ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम उत्कृष्ट परिणाम से मण्डला ने प्रदेश में बनाई खास पहचान

मंडला, 15 अप्रैल 2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में मण्डला जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

कक्षा 10वीं में 89.85 प्रतिशत परिणाम के साथ जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 12वीं में 89.41 प्रतिशत परिणाम के साथ छठा स्थान हासिल किया।

प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में हाईस्कूल से उमेश पड़वार (5वां), अदिति उसराठे (7वां), कृतिका तिवारी (7वां), पूजा धुर्वे (8वां), नमन जंघेला (9वां) एवं संभव जैन (10वां) स्थान पर रहे। वहीं हायर सेकेंडरी में कृति साहू ने 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

जिला स्तरीय हाईस्कूल प्रावीण्य सूची में अनन्या पटैल, साहिल बघेल एवं रेहान खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदया अग्रवाल द्वितीय तथा एलीजा खान, अनामिका झारिया, याग्ना अहिरवार एवं रिचा पटैल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार हायर सेकेंडरी जिला प्रावीण्य सूची में स्वाती श्रीवास, मीना तिलगाम, भूमिका मरकाम, अनुष्का अग्रवाल, शगुन पटैल, गौरव पटैल, रिचा पटैल, हर्ष बन्देवार, साक्षी साहू, श्वेता केवट, आस्था अग्रवाल, माखन भांवरे एवं कीर्ति साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकडे सहित अन्य अधिकारियों ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

कलेक्टर ने दिलाई सुशासन की शपथ

Reva India News

अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्त  

Reva India News

जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Reva India News

Leave a Comment