Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के 7 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी ऑनलाईन शुभकामनाएँ

मण्डला 30 जुलाई 2021

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत् जिले के 7 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी लोगों को कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत् जिले के जिन 7 लोगों को नियुक्ति प्रदान की गई उनमें मनीषा उरैती, आर्यन ठाकुर, शैली मिश्रा, चित्ररेखा उईके, हेमंत सिंगरौरे, ऋषभ शुक्ला तथा नमिता उईके सम्मिलित हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी बीमारी पर स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ एवं नाटक का आयोजन एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का उन्मुखीकरण किया गया  

Reva India News

राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह : स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी

Reva India News

12 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment