Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संरक्षण के लिए श्रमदान से बोरी बंधान कार्य सम्पन्न

मंडला, 16 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड मंडला के ग्राम पंचायत बनियातारा के पोषक ग्राम कन्हारगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से श्रमदान कर बोरी बंधान का कार्य किया गया।

इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि जल ही जीवन है, जल के बिना मानव अस्तित्व की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि जल का उपयोग पीने, कृषि (सिंचाई), घरेलू कार्यों, उद्योगों एवं विद्युत उत्पादन में होता है। पृथ्वी का लगभग 70 प्रतिशत भाग जल से आच्छादित है, लेकिन इसमें से 1 प्रतिशत से भी कम जल पीने योग्य है, इसलिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता श्री आशीष नामदेव द्वारा उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्री चेतराम परस्ते, श्री अजमेर मरावी, श्री सरजू लाल नरेती, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

आजीविका मिशन की मदद से साकार हुआ सपना, डॉ. सुमन सैयाम बनीं मेडिकल ऑफिसर

Reva India News

कक्षा 11वी एवं 8वी के रिक्त सीटों के लिए आवेदन 31 तक

Reva India News

उपार्जन के लिए पंजीयन अब 10 मार्च तक होगा

Reva India News

Leave a Comment