Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बस स्टैंड में अनुशासन और सुविधा का कड़ा संदेश कलेक्टर के निर्देश: यात्री सुविधा सर्वोपरि, अव्यवस्था पर सख्ती निरीक्षण में दिए निर्देश, उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई

मंडला, 9 जनवरी 2026

जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका, यातायात, चौकी प्रभारी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसें बेतरतीबी से खड़ी नहीं होंगी।

बसों के आगमन, प्रस्थान का समय निर्धारित हो। इस निर्धारित समय व व्यवस्था की जानकारी के लिए स्पष्ट फ्लेक्स/सूचना बोर्ड लगाए जाएं। निर्धारित समय से अधिक समय तक बसें खड़ी नहीं रहें। यात्रियों के लिए स्वच्छ प्रतीक्षालय, नियमित सफाई व्यवस्था और कार्यशील शौचालय सीएमओ नगरपालिका सुनिश्चित करें। बिना परमिट चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। दुकानदार केवल तय स्थल तक ही दुकानें लगाएंगे शेड बाहर नहीं निकाले जाएंगे। बस स्टैंड परिसर में बसें नहीं धोई जाएंगी। यहाँ संचालित होटलों और दुकानों का पानी बाहर बहाने पर स्पॉट फाइन लगाया जाए। अनुबंधित दुकाने ही बस स्टैंड परिसर में संचालित होंगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। बस स्टैंड की छतों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी; वहां ताले लगाए जाएंगे। ऑटो पार्किंग के लिए अलग, चिन्हित स्थान निर्धारित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा में सभी व्यवस्थाएं लागू कराई जाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बस स्टैंड की सुव्यवस्था सीधे तौर पर यात्रियों के अनुभव से जुड़ी है, इसलिए निरंतर निगरानी और जवाबदेही तय की जाए। यहां मौके से अतिक्रमण भी हटाया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी श्री बिमलेश कुमार गुप्ता, एसडीओपी श्री पीयुष मिश्रा, थाना प्रभारी श्री शफीक खान, यातायात प्रभारी, नगरपालिका सीएमओ श्री गजानंद नाफड़े सहित पुलिस विभाग एवं नगरपालिका का अमला मौजूद रहा।

Related posts

अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले वाहनों पर की गई कार्यवाही  

Reva India News

सीएम राइज विद्यालय में मॉडल अनुरूप अन्य विद्यालयों की मैपिंग शीघ्र पूर्ण करें

Reva India News

घर-घर किया जा रहा पोषण आहार का वितरण

Reva India News

Leave a Comment