Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध खनन पर कार्रवाई: 3 वाहन जब्त, प्रकरण दर्ज

मंडला, 16 अप्रैल 2026

जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग मंडला ने ग्राम हिरदेनगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध खनिज रेत/मिट्टी के परिवहन में संलिप्त 3 वाहनों को जब्त किया।

जब्त किए गए वाहनों में डम्पर क्रमांक एमपी 34 जेडजी 4319, न्यू पावर ट्रैक ट्रैक्टर एवं महिन्द्रा ट्रैक्टर शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी हिरदेनगर को सुपुर्द कर दिया गया है।

उक्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह कार्रवाई खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

महिला क्रिकेट का आगाज ११ को 

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास बी.एल.घटक के हितग्राही एक सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ करें

Reva India News

अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने हरसंभव प्रयास करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की निराकृत आपराधिक प्रकरणों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment