Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला क्रिकेट का आगाज ११ को 

माहिष्मती सर्वांगीण विकास समिति मण्डला द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अन्तर्गत महिला क्रिकेट का आयोजन महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड मण्डला में

 

महिष्मती सर्वांगीण विकास समिति मण्डला के तत्वाधान में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिस में ग्रामीण परिवेश एवं आसपास की ग्राम पंचायतों की महिलाओं द्वारा स्टेडियम ग्राउंड मण्डला में शुक्रवार प्रातः 09:00 बजे से टेनिस बॉल क्रिकेट मैच खेला जाएगा जिसमें महिलाये अपनी घरेलू वेशभूषा में मैच खेलेंगी,महिलाओं में जागरूकता के लिए यह आयोजन प्रत्येक वर्ष शशि पटेल के द्वारा कराया जाता है ताकि महिलाएं घर से बाहर निकल कर अपने अधिकार और कर्तव्यों के बारे में समझ सकें समिति सचिव शशि पटेल द्वारा जानकारी दी गई कि यह आयोजन हमारी समिति के द्वारा वर्ष 2012 से निरंतर कराया जा रहा है इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्म बल मिलता है साथ ही हमारे आसपास के होने वाले परिवर्तनों और माहौल के बारे में जानने समझने का मौका भी मिलता है इस बार के आयोजन में 4 टीमें भाग ले रही है जिसमे जिला अलायंस मण्डला, प्रशासनिक मण्डला,भाजपा महिला मोर्चा मण्डला,कांग्रेस महिला मोर्चा मण्डला के मध्य खेला जाएगा, यह आयोजन मंडला शहर के महात्मा गाँधी स्टेडियम में किया जा रहा है ।

Related posts

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 9 को

Reva India News

नगर परिषद बिछिया की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पर्यवेक्षण कार्य 7 से 12 तक  

Reva India News

’निर्झरणी महोत्सव’ 4 जनवरी को

Reva India News

Leave a Comment