Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 17 अप्रैल 2026

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत सेंट अलॉयसिस स्कूल, निवास में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा एवं राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के लिए सभी को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन प्रतिबंधित है। बाल विवाह करने, करवाने या उसमें सहयोग करने वाले व्यक्तियों के लिए 1 लाख रुपये तक जुर्माना एवं 2 वर्ष तक के कारावास या दोनों के प्रावधान की जानकारी भी दी गई। साथ ही कम उम्र में विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा डायल 112 के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आईईसी सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य सिस्टर एनसी जोसेफ, फादर कुजूर, शिक्षिकाएं प्रियंका गुप्ता, सान्या मिश्रा, श्रीवती कुम्हरे, रूना इक्का एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

अनूठी पहल-कोरोना से दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, योग शिविर का भी हो रहा आयोजन

Reva India News

घुघरी विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान सूर्या संकुल स्तरीय संगठन के कार्यालय का निरीक्षण  

Reva India News

8 मार्च से प्रारंभ होगी मंडला-नैनपुर रेल सेवा

Reva India News

Leave a Comment