Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन मंडला के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में किया गया

मंडला 13 सितंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत 9 सितंबर से 13 सितंबर 2024 तक यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सप्ताह एवं समेकित बाल संरक्षण योजनांतर्गत किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों का प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 मण्डला में किया गया। वन स्टॉप कर्मचारियों के द्वारा उपस्थित किशोर बालिकाओं, महिलाओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, किशोर अनुकूल स्वास्थ्य क्लिनिक, मासिक धर्मं स्वच्छता के बारे में बताया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य प्रबंधन एवं हारमोनल, युवा अवस्था में बालक बालिकाओं को प्रोटीन, कैलशियम, आयरन युक्त पोषण एवं पंचरंगी थाली युक्त भोजन का सेवन, गुड टच-बेड टच, संयमित जीवन और लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने, बाल संरक्षण के बारे मंे जानकारी दी गई। कार्यशाला में चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 व महिला हेल्प लाईन नंबर 181 एवं वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत ऐसी महिलायें जिनके साथ घरेलू हिंसा अंतर्गत 40 प्रतिशत विकलांगता उन्हे 2 लाख तक की सहायता राशि, साथ में हब में दी जाने वाली वाली सहायताओं के बारे में बताया गया। उक्त कार्यक्रम वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी/स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

 *17 वर्ष पूर्व बलात्कार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार—* 

Reva India News

20 नवंबर को उन्नीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

कलेक्टर श्री धोटे ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश जनसुनवाई में सुनी 118 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

Leave a Comment