Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तय

मंडला, 17 अप्रैल 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ’’प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (ईपीएमएसएमए)’’ के तहत जिले में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए महिला चिकित्सकों एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

आदेश में बताया गया है कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ’’प्रत्येक माह की 09 एवं 25 तारीख’’ (अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस) को विशेष क्लीनिक आयोजित किए जाएंगे। इन क्लीनिकों में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, परामर्श एवं उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला अस्पताल मंडला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे बम्हनी बंजर, बिछिया, घुघरी, मवई, मोहगांव, नारायणगंज, निवास, मोहानिया पटपरा, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे अंजनिया, पिंडरई, चिरईडोंगरी, बम्हनी आदि में चिकित्सकों की तैनाती की गई है। कुछ केंद्रों के लिए वाहन व्यवस्था भी बीएमओ स्तर से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति हो सके।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथियों पर अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध वेतन कटौती एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इन क्लीनिकों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करें।

इसके अलावा हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक लाने के लिए एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर हुई सघन चालानी कार्यवाही

Reva India News

*मंडला पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में रिसॉर्ट एवं रेस्टोरेंट पर संयुक्त कार्यवाही – घरेलू गैस सिलेंडर जप्त, अवैध स्पा सील

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़

Reva India News

Leave a Comment