Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला पुलिस की सघन बैंक सुरक्षा चेकिंग जिलेभर में सभी बैंक/एनबीएफसी संस्थाओं का निरीक्षण बैंक सुरक्षा को लेकर मण्डला पुलिस अलर्ट एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों ने किया व्यापक निरीक्षण

मंडला, 18 अप्रैल 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के अनुभागों में संचालित सरकारी एवं निजी बैंक, गोल्ड लोन बैंक तथा एनबीएफसी संस्थाओं की सघन चेकिंग एवं निरीक्षण कार्यवाही की गई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा द्वारा एसबीआई मुख्य शाखा मण्डला का विशेष निरीक्षण किया गया। साथ ही एसडीओपी मण्डला श्री पीयूष मिश्रा द्वारा भारतीय स्टेट बैंक महाराजपुर, एचडीएफसी बैंक महाराजपुर एवं इंडियन बैंक महाराजपुर, एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी द्वारा थाना बिछिया क्षेत्र के बैंक एवं सेंट्रल बैंक, एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज द्वारा नैनपुर कस्बे के मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, एसबीआई बैंक, इसाफ बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं एचडीएफसी बैंक तथा एसडीओपी निवास श्री पीएस वालरे द्वारा एसबीआई निवास, ग्रामीण बैंक निवास एवं सहकारी केंद्रीय बैंक निवास का निरीक्षण किया गया।

 

इसके अतिरिक्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में यूनियन बैंक सिविल लाइन बिंझिया, एक्सिस बैंक बिंझिया, सेंट्रल बैंक पिंडरई, सेंट्रल बैंक घुघरी, एसबीआई घुघरी, एसबीआई उदयपुर (बिजाडांडी), सेंट्रल बैंक मोतीनाला, मुथूट फाइनेंस मण्डला एवं कैप्री गोल्ड लोन मण्डला सहित अन्य वित्तीय संस्थाओं की चेकिंग की गई।

निरीक्षण के दौरान बैंक परिसरों में सुरक्षाकर्मी की उपलब्धता, हथियार की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं बैकअप, अलार्म/हूटर सिस्टम, पुलिस चेकिंग रजिस्टर, प्रवेश द्वार की मजबूती एवं लॉकर/कैश चेस्ट की सुरक्षा का विस्तृत परीक्षण किया गया।

कुछ स्थानों पर सुरक्षा संबंधी कमियाँ पाए जाने पर संबंधित बैंक प्रबंधन को तत्काल सुधार के लिए निर्देशित किया गया, विशेष रूप से सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, 90-180 दिवस तक बैकअप रखने एवं रात्रि सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए समझाइश दी गई।

मण्डला पुलिस द्वारा जिले में बैंक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर चेकिंग, मॉनिटरिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की लूट अथवा आपराधिक घटना की संभावना को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

 

Related posts

13 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बम्हनी बंजर में कदम का पेड़ लगाया

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 23 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment