Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य करने के निर्देश

मंडला, 18 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े द्वारा जिले में संचालित विभिन्न निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वरकड़े ने महर्षि विद्या मंदिर मंडला, ब्रेन चाइल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरखापा और मोंटफोर्ट स्कूल मंडला में प्राचार्यों की उपस्थिति में विद्यार्थियों की पाठ्य पुस्तकों, गणवेश (यूनिफॉर्म) एवं अन्य शिक्षण सामग्री की गहनता से जाँच की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से पाठ्य पुस्तकों की सूची प्राप्त कर उनकी बाजार कीमतों का मिलान किया।

निरीक्षण के दौरान ब्रेन चाइल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेमरखापा में कक्षा 1 से 8 तक निजी प्रकाशकों की अत्यधिक उच्च मूल्य की पुस्तकों से अध्यापन कराया जाना पाया गया।जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप अनिवार्य रूप से एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही अध्यापन कार्य सुनिश्चित करें।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

15 अगस्त तक चलेगा ’संकल्प से सिद्ध’ अभियान

Reva India News

कलेक्टर की जनसुनवाई: 99 समस्याओं पर हुई सुनवाई

Reva India News

Leave a Comment