Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफ़वाहों से दूर रहने की अपील

मंडला, 18 अप्रैल 2026

जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर आमजन में किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा पेट्रोल-डीजल संचालकों के साथ आयोजित बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले में ईंधन की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री धोटे को संचालकों द्वारा बताया गया कि कुछ स्थानों पर पेट्रोल डीज़ल लेकर आने वाले वाहनों के पहुंचने में हल्की देरी हुई है, लेकिन इसका असर उपलब्धता पर नहीं पड़ेगा। देर रात तक पेट्रोल डीजल के वाहन पंपों तक पहुँच जाएँगे। कलेक्टर श्री धोटे ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

कलेक्टर श्री धोटे ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था भ्रामक जानकारी फैलाते हुए पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोल पंपों पर केवल हेलमेट धारण करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ही ईंधन दिया जाए। इस बात को सुनिश्चित करें।

गोलमेज कक्ष में आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत भलावी सहित जिले के पेट्रोल पम्प संचालक उपस्थित रहे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

राज्यपाल से अंडर-17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने की शिष्टाचार भेंट

Reva India News

कन्या परिसर चटुआमार की माध्यमिक शिक्षिका (पीटीआई) निलंबित

Reva India News

Leave a Comment