Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कन्या परिसर चटुआमार की माध्यमिक शिक्षिका (पीटीआई) निलंबित

मंडला, 7 जनवरी 2026

कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार विकासखंड मंडला में पदस्थ सुश्री मिनी सिंह ठाकुर माध्यमिक शिक्षक (पीटीआई) को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, संस्था में अध्ययनरत छात्रा के साथ मारपीट, बाथरूम में बंद करने तथा शासकीय निर्देशों की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहगांव निर्धारित किया गया है।

प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में संस्था की छात्राओं द्वारा दिए गए हस्ताक्षरित आवेदन को संलग्न कर प्रतिविदित किया गया था। जिसमें पीटीआई सुश्री मिनी सिंह ठाकुर द्वारा संस्था की एक छात्रा के साथ मारपीट, अभद्र शब्दों का उपयोग तथा घटना की जानकारी किसी अन्य को नहीं देने संबंधी धमकी दी गई थी। संस्था प्राचार्य की ओर से सुश्री ठाकुर को दिए गए नोटिस का जवाब संबंधित की ओर से असंतोषजनक पाया गया। इस आधार पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई।

Related posts

सी-विजिल ऐप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निराकरण अब तक 14 शिकायतों पर की गई कार्यवाही

Reva India News

जोनल तथा सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

Reva India News

वृद्धजनों को विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Reva India News

Leave a Comment