Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका पुनर्वास कालोनी का कलेक्टर ने लिया जायजा

मंडला, 18 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने शनिवार को चुटका परमाणु परियोजना के विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास के लिए तैयार कालोनी का जायजा लिया। यहाँ उन्होंने विस्थापित परिवारों के लिए बनाए गए आवास, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय भवन, माध्यमिक विद्यालय भवन, बस स्टैंड उद्यान आदि का अवलोकन किया और आर एंड आर कालोनी के डेवलपमेंट की सराहना की।

उन्होंने चुटका परमाणु परियोजना के अधिकारियों को विस्थापित परिवारों के लिए तैयार आवासों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान चुटका परमाणु परियोजना के अधिकारी, एसडीएम मण्डला एवं तहसीलदार मण्डला उपस्थित रहे।

Related posts

केबिनेट मंत्री 22 अप्रैल को मेधावी विद्यार्थियों को करेगी सम्मानित

Reva India News

आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय बैठक 23 मई को

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment