Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों को राहत देने की पहल : उपार्जन केंद्रों पर बेहतर इंतजाम के निर्देश

मंडला, 18 अप्रैल 2026

घुघरी भ्रमण के दौरान शनिवार को कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने रबी फसलों के उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर श्री धोटे ने उपार्जन केंद्रों पर छाया, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों के समय की भी कद्र करने पर जोर दिया। उन्होंने स्लॉट बुकिंग व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता, भंडारण एवं परिवहन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने केंद्रों पर मेडिकल किट, ग्लूकोज पाउडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा स्टाफ के मोबाइल नंबर भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन, तहसीलदार घुघरी, तहसीलदार मोहगांव, सीईओ जनपद पंचायत घुघरी, जेएसओ घुघरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ग्रामोदय से अभ्युदय: निवास में ग्रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

गणवेश एवं पुस्तक क्रय करने के लिए दबाव नहीं बना सकते स्कूल संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की जा सकती है शिकायत

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल का 1 अप्रैल को बिछिया आगमन

Reva India News

Leave a Comment