Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

मंडला, 19 अप्रैल 2026

जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, जो अवैध रूप से खनिज का परिवहन कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशों के पालन में खनिज विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी और जाँच की जा रही है। इसी क्रम में बिछिया तहसील अंतर्गत ग्राम चक्की क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर (क्रमांक एमपी 51 जेडएफ 1154) को पकड़ा गया। कार्रवाई के तहत वाहन को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु कलेक्टर न्यायालय भेजा गया है। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक एवं विभागीय अमले द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

माह की अंतिम तारीख के पूर्व खाद्यान्न प्राप्त कर लें उपभोक्ता जिला आपूर्ति अधिकारी ने की आमजन से अपील

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्र डोभी का औचक निरीक्षण

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन 2 अगस्त को

Reva India News

Leave a Comment