Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केबिनेट मंत्री 22 अप्रैल को मेधावी विद्यार्थियों को करेगी सम्मानित

मंडला, 20 अप्रैल 2026

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं नगद राशि प्रदाय कर सम्मानित करेंगी।

सम्मान समारोह 22 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से जिला योजना भवन में आयोजित किया जायेगा। प्रदेश स्तरीय हाईस्कूल प्रावीण्य सूची में उमेश पड़वार, अदिति उसराठे, कृतिका तिवारी, पूजा धुर्वे, नमन जंघेला, संभव जैन तथा हायर सैकेण्डरी प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में कृति साहू है।

इसी प्रकार जिला स्तरीय हाईस्कूल प्रावीण्य सूची में अनन्या पटैल, साहिल बघेल, राहिन खान, आदया अग्रवाल, एलिजा खान, अनामिका झारिया, याग्ना अहिरवार, रिचा पटैल, जिला स्तरीय हायर सैकेण्डरी प्रावीण्य सूची में स्वाती श्रीवास, मीना तिलगाम, भूमिका मरकाम, अनुष्का अग्रवाल, शगुन पटैल, गौरव पटैल, रिचा पटैल, हर्ष बन्देवार, साक्षी साहू, श्वेता केवट, आस्था अग्रवाल, माखन भांवरे एवं कीर्ति साहू शामिल है।

Related posts

आज 16 गांवों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

चयन परीक्षा के लिए आवेदन 20 मार्च तक  

Reva India News

कक्षा 5 व 8 की वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 परीक्षा परिणाम उपरांत पुनर्मूल्यांकन हेतु प्रक्रिया

Reva India News

Leave a Comment