Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास तहसील में जनगणना प्रशिक्षण जारी, प्रगणकों को दी जा रही फील्ड की बारीकियाँ

मंडला, 20 अप्रैल 2026

मंडला जिले की निवास तहसील में वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित जनगणना को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। प्रथम चरण के तहत मकान गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य के लिए प्रगणक और सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निवास में प्रारंभ हो गया है।

यह प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी श्री सी.एल. वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार श्री दिनेश वरकड़े, सहायक चार्ज जनगणना अधिकारी नायब तहसीलदार बबलिया श्री कैलाश कोल, नायब तहसीलदार निवास सुश्री सुस्मिता उइके तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार दुबे के निर्देशन में प्रशिक्षण 15 अप्रैल से शुरू हुआ।

प्रशिक्षण को तीन चरणों में आयोजित किया गया है। प्रथम चरण 15 अप्रैल से, द्वितीय चरण 19 अप्रैल से तथा तृतीय चरण 23 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इसमें विकासखंड निवास, नारायणगंज और बीजाडांडी के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को फील्ड में जाकर कार्य करने की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान नजरी नक्शा तैयार करने, मकान गणना एवं सूचीकरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया जा रहा है।

द्वितीय चरण के प्रथम दिवस जिले के मास्टर ट्रेनर सहायक प्राध्यापक श्री रामसिंह धुर्वे, श्री संजय सोनी (भोपाल) एवं योजना अधिकारी मंडला श्री सिरसे द्वारा प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

फील्ड ट्रेनर्स के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार दुबे, डॉ. ज्ञानेंद्र बढ़गैयां, श्री प्रेम किशोर तिवारी, श्री खिलाड़ीराम झरिया, डॉ. मुकेश दुबे एवं सुश्री नीलांजना दुबे प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के सफल संचालन में तहसील कार्यालय से तारेंद्र बैरागी, देवेश तेकाम, अनिल मारको, यशवंत झारिया, राजस्व निरीक्षक श्री सोनवानी, श्री मरावी, श्री उमेश मढेले एवं कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर हेमंत मरावी तकनीकी सहयोग दे रहे हैं। प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किए गए हैं।

 

स्व-गणना में भाग लेने की अपील

 

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रही स्व-गणना में अधिक से अधिक लोग भाग लें। इसके लिए नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपना फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही 1 मई से 31 मई तक होने वाले मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य में प्रगणकों का सहयोग करने की भी अपील की गई है।

Related posts

फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी द्वारा निवास एवं बिछिया विकासखंड में मेडिकल सेफ्टी किट वितरण  

Reva India News

गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत जिले में 3216 घरों का हुआ गृह प्रवेश

Reva India News

खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment