Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण पखवाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मातृ-शिशु पोषण और बाल विकास पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

मंडला, 23 अप्रैल 2026

पोषण पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत मंडला जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र डॉ. राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 1 में शासकीय आयुर्वेदिक जिला चिकित्सालय मंडला द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग की निर्धारित थीम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। जिसमें मातृ एवं शिशु पोषण के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें संतुलित आहार एवं पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। साथ ही 0-2 वर्ष तक के शिशुओं की देखभाल एवं पोषण पर विशेष जागरूकता फैलाई गई। साथ ही बाल मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक संवर्धन के अंतर्गत 0-3 वर्ष तक के बच्चों के मानसिक एवं संज्ञानात्मक विकास के लिए अभिभावकों को आवश्यक जानकारी दी गई। वहीं प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ खेल गतिविधियों एवं खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। स्क्रीन टाइम को न्यूनतम करना के अंतर्गत अभिभावकों एवं समुदाय को बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई।

शिविर में धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने आयुर्वेद के अनुसार कुपोषण दूर करने के लिए प्राकृतिक एवं पौष्टिक आहार को आवश्यक बताया तथा गर्भवती महिलाओं को संतुलित खानपान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर आयुष विभाग से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका धुर्वे, डॉ. एकता वाल्को, स्टाफ नर्स पार्वती नायकर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीतू परस्ते तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जीमवती नागेश की विशेष उपस्थिति रहे।

Related posts

नैनपुर रेवा न्यूज की खबर का असर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 17 मार्च 2025

Reva India News

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment