Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान- नगर परिषद् बम्हनी बंजर के वार्ड नंबर 4 के लोगों ने लिया जल संरक्षण की शपथ

मंडला, 23 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति बम्हनी बंजर एवं नगर परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नंबर 4 के तालाब में श्रमदान कर साफ-सफाई कार्य किया गया एवं उपस्थित नगर वासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि जल है तो कल है जल संरक्षण का मुख्य उद्देश्य घटते भूजल स्तर को बढ़ाना, वर्षा जल का संरक्षण करना और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। यह जीवन, कृषि और पारिस्थितिक संतुलन के लिए अनिवार्य है। जनसंख्या वृद्धि, प्रदूषण और पानी की बर्बादी के कारण, भावी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस दौरान नगर परिषद् बम्हनी बंजर से सीएमओ मीना पटेल, इंजीनियर शिल्पा मेश्राम, सफाई दरोगा संतोष तिवारी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी श्री गौरव हरदहा, विपिन सिंगौर, अंकुर हरदहा, महेंद्र चंद्रोल, गजेन्द्र हरदहा, फूल सिंह धुर्वे, सुभाष सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

Related posts

दिव्यांग सज्जन सिंह को मौके पर दी गई ट्रायसाइकिल

Reva India News

फुटबॉल मैच में दिखा जबरदस्त उत्साह विदेशो से आए खिलाड़ी टूर्नामेंट में ले रहे हिस्सा

Reva India News

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के अधिकारों पर चला जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment