Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 29 फरवरी 2024

प्रधानमंत्री ने किया मंडला जिले के लिए 80 करोड़ से अधिक लागत के 130 कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन

समन्वित प्रयासों से प्रदेश में विकास के नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं – श्री कुलस्ते

विकास की नई ईबारत लिख रही डबल इंजन की सरकार – संपतिया उइके

मण्डला 29 फरवरी 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रदेश में 16961 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसी क्रम में मंडला जिले में 80.50 करोड़ की लागत के 130 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा-सुना गया।

निवास के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में विकास के नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। जनहित को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रत्येक गांव तक पक्की सड़क मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। इसी प्रकार प्रत्येक घर तक बिजली एवं पानी उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विकास कार्यों में जनसुविधा के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है – संपतिया उइके

 

मंडला के जेलग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश सरकार की पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास की नई ईबारत लिख नही है। विकास कार्यों में जनसुविधा के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कौशल विकास, रोजगार, कृषि के क्षेत्र में भी प्रभावी कार्य हो रहे हैं। पीएचई मंत्री ने मंडला विधानसभा में स्वीकृत किए गए विभिन्न कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमानिया गेट की खाई पर पार्किंग की व्यवस्था के लिए 7 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। रपटाघाट की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 1.29 करोड़ तथा नगर के नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहा तक बीटी रोड बाईडिंग एवं इलेक्ट्रिक लाईट शिफ्टि कार्य के लिए 1.07 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी, उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, प्रफुल्ल मिश्रा, अनुराग चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट एवं संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बिछिया में भी आयोजित किया गया कार्यक्रम

 

बिछिया के विनोद रंगमंच में भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नीरज मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक श्री पट्टा ने मनरेगा में श्रमिकों के भुगतान के संबंध में अपनी बात रखी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने अपने संबोधन में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री कुशराम ने कहा कि विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। वर्तमान सरकार इस दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम भी परिलक्षित हो रहे हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हितलाभ वितरण

 

मंडला, निवास एवं बिछिया में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंचासीन अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में प्रावीण्यता हासिल करने वाले तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये पेयजल कंट्रोल रूम स्थापित

मण्डला 29 फरवरी 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री मनोज भास्कर द्वारा बताया गया कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये खण्ड व उपखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम पर प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक विभागीय अमले की तैनाती की गई है। दो तरह के कंट्रोल रूम स्थापित हैं। जिले में खण्ड स्तर के कंट्रोल रूम के प्रभारी सुमनरानी मरावी (उपयंत्री), सी.एल. अरमेती (अनुरेखक) कंट्रोल रूम सहायक व चंदन लाल रघुवंशी कंट्रोल रूम सहायक को नियुक्त किया गया है जिनसे 7470588230, 7566078782, 9516684066 मोबाईल न. पर सम्पर्क किया जा सकता है। वही उपखण्ड स्तर पर मण्डला में विनेश उईके व सोनल को नियुक्त किया गया है जिन्हे 8709374076, 9111520110 मोबाईल न. पर सम्पर्क किया जा सकता है एवं उपखण्ड मवई में ए.के. जोशी, सुमित्रा उईके व चित्रलेखा टेंभरे जिन्हे मोबाईल नं. 7987438501, 7509530137, 9340039221 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उपखण्ड नैनपुर में एस.के. रंगारे, भुमेश्वर गौतम व राजकुमार उईके, जिन्हे मोबाईल न. 9407045875, 7566345485, 7049958662 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उपखण्ड नारायणगंज में आशुतोष गुप्ता, गौरव साहू व मुकेश दोहरे जिन्हे मोबाईल न. 6266026887, 8770548392, 9301883171 पर सम्पर्क किया जा सकता है, उपखण्ड निवास में आर.सी. मानव व आर.के. साहू, जिन्हे मोबाईल न. 9039245209, 9425388595 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

विद्युत कंपनी के लाईनमैन होंगे सम्मानित

मण्डला 29 फरवरी 2024

लाईनमैनों द्वारा सघन वनों से घिरे क्षेत्रों के लाईनों के रख-रखरखाव एवं राजस्व वसूली में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 4 मार्च को आयोजित होने वाले लाईनमैन दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा। समारोह में कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) संभाग मण्डला में कार्यरत लाइन परिचारक (संविदा) नारायण बघेल, कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) संभाग बिछिया में कार्यरत लाइन परिचारक (संविदा) राम कुमार वरकडे, कार्यपालन अभियंता (एसटीएम-एसटीसी) संभाग मण्डला में कार्यरत लाइन परिचारक (संविदा) राजेश बिसेन को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मच्छरदानी के उपयोग व दिशा-निर्देश

मण्डला 29 फरवरी 2024

जिले को शासन द्वारा कन्साइनी जिले से कुल 250250 दवायुक्त मच्छरदानी (एल.एल.आई.एन.) वितरण हेतु सीधे ही जिले के 9 विकासखण्ड मुख्यालय में उपलब्ध कराया जा रहा है। मच्छरदानी का शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2019 के अनुसार जिले के चिन्हांकित हाईरिस्क 460 ग्रामों में वितरण कराया जाना है। इस हेतु जिले के समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को मार्च 2024 में निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार मच्छरदानी वितरण आरंभ कर शीघ्र ही पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिले के 460 ग्रामों के सभी परिवारों में मच्छरदानी का वितरण स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों द्वारा मच्छरदानी हितग्राहियों को वितरण किया जायेगा। मच्छरदानी के उपयोग के समय हितग्राही को क्या करें एवं क्या न करें की बिन्दुवार जानकारी स्पष्ट रुप से समझना चाहिए। मच्छरदानी वितरण के समय यह आवश्यक है कि हितग्राही अपने समग्र आई.डी. या अन्य परिवार पहचान आई.डी. वितरण कर्मचारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि वास्तविक संख्या के आधार पर मच्छरदानी वितरित किया जा सके। मच्छरदानी का वितरण जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में कराया जाना चाहिए। मच्छरदानी वितरण पूर्व इसकी जानकारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही वितरण कार्ययोजना अनुसार वितरण दिनांकों में वितरण का कार्य किए जाने हेतु समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों द्वारा पैकेट फाड़कर मच्छरदानी हितग्राहियों को वितरण किया जावे, जिससे कि उसी दिन से उसका उपयोग हितग्राही के द्वारा किया जा सके। दवायुक्त मच्छरदानी हमें इन बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के साथ मच्छरों एवं अन्य जहरीले कीटों से सुरक्षा प्रदान करती है। साधारण मच्छरदानी की तुलना में दवायुक्त मच्छरदानी शरीर में स्पर्ष होने पर कुछ समय के लिए चुनचुनाहट हो सकती है लेकिन यह किसी भी तरह से मनुष्य के लिए हानिकारक नहीं है और न ही इससे छोटे बच्चे को कोई नुकसान होता है। परिवार में छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाऐं, वृद्धजनों को यह मच्छरदानी आवश्यक रुप से उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

वाहक जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, जापानीज एनसेफेलाइटिस संक्रमित मच्छर के काटने से फैल जाता है। इस हेतु यह आवश्यक है कि संक्रमित मच्छर और मनुष्य के बीच के संपर्क को रोकने एवं बीमारी के फैलाव को कम करने के लिए वितरण किए जा रहे दवायुक्त मच्छरदानी (एल.एल.आई.एन.) का उपयोग निर्देशानुसार किया जाए। समस्त हितग्राहियों से अपील की जाती है कि सोते समय दवायुक्त मच्छरदानी का उपयोग आवश्यक रुप से करें एवं मच्छरदानी वितरण कार्य में सहयोग प्रदान करें।

 

क्या करें

 

घर के अन्दर अथवा बाहर सोते समय हमेशा कीटनाशक उपचारित (दवा वाली) मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। मच्छरदानी के चारों कोनों की रस्सी को अच्छी तरह से बांध कर रखें और इसके निचले हिस्से को गद्दे या चटाई के नीचे दबा दें। लगाते समय इसे अधिक खिचाव से न लगावें। इस्तेमाल के बाद कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी को ठीक से तह लगाकर साफ स्थान पर रखें। अत्यधिक गंदा होने पर कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी को सादे और साफ पानी में हल्की रगड़कर धोयें। हल्का धोने के बाद इसे छांव में सुखायें। आग से दूर रखें एवं कटने, फटने व जलने से बचावें।

 

क्या न करंे

 

कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी को धूप में न सुखाएं। इसे धोने के लिए गर्म पानी अथवा ब्रश का इस्तेमाल न करें। इसे धोने के लिए पत्थर पर न पटकें। धोने के बाद न निचोंडें। कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी का उपयोग मछली पकड़ने के लिए न करें। कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी को न बेंचे और न की उपहार में दें। मच्छरदानी का उपयोग खाद्य सामग्री ढकने, सुखाने जैसे अन्य कार्य में नहीं किया जावे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मनेरी में औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअली भूमिपूजन एवं लोकार्पण आज

 

मण्डला 29 फरवरी 2024

                प्रदेश में पहली बार इंडस्ट्री कॉनक्लेव के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उज्जैन में होने जा रहा है। 1 और 2 मार्च 2024 को होने वाले इस कॉनक्लेव का उद्देश्य प्रदेश के अंचलों को इंडस्ट्री की दृष्टि से सशक्त बनाना है। उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 मार्च 2024 को करेंगे। उज्जैन के कार्यक्रम से ही औद्योगिक विकास केन्द्र मनेरी जिला मंडला में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की 10 औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअल भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाना है, जिसमें लगभग 190 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 425 व्यक्तियों का रोजगार सृजन होना है। आयोजन में एमपी इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेण्ट कार्पोरेशन लि. क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर अंतर्गत 20 इकाईयों को मुख्यमंत्री के द्वारा भूमि का आवंटन प्रदान किया जायेगा, जिसमें लगभग 223 करोड़ का पूँजी निवेश एवं 633 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है।

 

 

 

Related posts

विद्युत समाधान योजना: बकाया भुगतान पर 31 दिसंबर तक सरचार्ज फ्री एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट, 6 किश्तों में भुगतान का विकल्प भी

Reva India News

पार्वती को मिला 5 हजार 1 सौ का चैक

Reva India News

मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन अब 31 मार्च तक

Reva India News

Leave a Comment