Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन विभाग टास्क फोर्स की बैठक 24 अप्रैल को

मंडला, 24 अप्रैल 2026

कलेक्टर कार्यालय मंडला द्वारा वन विभाग से संबंधित टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक 24 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट के गोल मेज कक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा की जाएगी, जिसमें वन विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों और बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक से पूर्व आवश्यक जानकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि बैठक के दौरान बिंदुवार चर्चा की जा सके। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में वन विभाग, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, जल निगम सहित अन्य संबंधित विभागों को सूचना प्रेषित की गई है।

Related posts

’’प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी अंतर्गत 27 आवेदक प्राथमिक रूप से पात्र 15 दिवस में आमंत्रित की गई आपत्तियाँ’’

Reva India News

कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment