Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने ज्ञानदीप स्कूल के ’साउथ ब्लॉक’ का किया भूमि पूजन

मंडला, 25 अप्रैल 2026

जिले की शैक्षणिक अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके द्वारा ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन ’साउथ ब्लॉक’ का विधि-विधान से भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का होना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य शर्त है। स्कूल में इस नए ब्लॉक के निर्माण से छात्रों को आधुनिक वातावरण और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे उनके भविष्य की नींव और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की इस नई पहल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, श्री जयदत्त झा, श्री संजय तिवारी, श्री मनोज फगवानी, श्री रानू राजपूत, बीआरसी मण्डला श्री अनादि वर्मा, नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं।

Related posts

विशेष ग्रामसभा में शामिल हुए जिला पंचायत सीईओ

Reva India News

नो सिंगल यूज, नो पॉलीथीन अभियान” अंतर्गत व्यापारियों के काटे गए चालान

Reva India News

मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव हेतु जानकारी व अपील

Reva India News

Leave a Comment