Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षक अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बच्चों का बढ़ाएं मोटिवेशन- कलेक्टर श्री धोटे कलेक्टर ने ज्ञानदीप स्कूल का किया निरीक्षण

मंडला, 25 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों के साथ परिचयात्मक बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षक की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शिक्षण कार्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों को न केवल पढ़ाना है, बल्कि निरंतर बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनका मोटिवेशन भी बढ़ाना है।

कलेक्टर श्री धोटे ने नर्सरी, एलकेजी-1 एवं एलकेजी-2 की कक्षाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधन को निर्देशित किया कि बच्चों के सर्वांगीण बौद्धिक विकास के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए प्रतिदिन 15 से 20 मिनट की ’संस्कृति की कक्षा’ संचालित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही बच्चों के भविष्य की आधारशिला है। यदि नींव मजबूत होगी, तभी बच्चे आगे चलकर बेहतर नागरिक बन सकेंगे। उन्होंने स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर श्री संजय तिवारी, श्री मनोज फगवानी, प्राचार्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य श्री बुधपाल सिंह 16 जून को मंडला जिले के भ्रमण पर रहेंगे

Reva India News

तहसीलदार अंजनिया ने मतदान केंद्र 190 घोंट का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment