Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

मंडला, 25 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में प्र. ज़िला आबकारी अधिकारी मण्डला अजीत एक्का एवं आबकारी उपनिरीक्षक शैली सैयाम के मार्गदर्शन में शुक्रवार को नर्मदा किनारे वृत क्षेत्र मंडला में दबिश की कार्रवाई की गई। जिसमें मूडीज मून ढाबा एवं गोंझी में मदिरा का विक्रय करने वाले अवैध स्थलों से देसी, विदेशी मदिरा, कच्ची शराब महुआ लाहन बरामद कर जप्त की गई। जिसमें विदेशी मदिरा कुल 37.6 लीटर, 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 160 डब्बे महुआ लाहन नष्ट किया। मदिरा का अवैध रूप से विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 6 प्रकरण पंजीबद्व किया। जप्त मदिरा की कुल 55000 रूपए अनुमानित कीमत है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन मंडलोई, आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह कुलेश, आबकारी आरक्षक नेतराम काकोटिया, कन्हैया यूके, रघुनाथ यूके, शकुंतला सैयाम शामिल रहे।

Related posts

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन

Reva India News

कल नर्मदा घाटों पर होगा श्रमदान, दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ

Reva India News

जिलहरी घाट, ग्राम गयाजीपुर, मंडला में स्थित काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल

Reva India News

Leave a Comment