Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतगणना 2027 के लिए मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने की ऑनलाइन स्व गणना नागरिकों से की भागीदारी की अपील

मंडला, 26 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने रविवार को मतगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व गणना की। उन्होंने निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारियां दर्ज कर स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि स्व गणना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोग समय निकालकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी व परिवार की जानकारी भरें। इससे सरकार को योजनाएं बनाने में सटीक आंकड़े मिलेंगे और विकास कार्यों की सही दिशा तय हो सकेगी।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मतगणना 2027 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। स्व गणना कर आप न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे बल्कि प्रदेश के विकास में प्रत्यक्ष योगदान भी देंगे। सरकार सभी नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मतगणना के आंकड़ों का उपयोग करेगी, इसलिए हर व्यक्ति की जानकारी महत्वपूर्ण है।

Related posts

गंगा दशमी आज श्रमदान से घाटों की सफाई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Reva India News

गले में फंसा 6 सेंटीमीटर लम्बा मछली का कांटा, जिला चिकित्सालय मंडला में सफल उपचार

Reva India News

14 से 16 दिसंबर तक बीएलओ करेंगे एएसडीआर मतदाता की सूची का वाचन

Reva India News

Leave a Comment