Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने सुनीं 96 आवेदकों की समस्याएं

मंडला, 28 अप्रैल 2026

प्रत्येक मंगलवार को जिला योजना भवन में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजित की जाती है। 28 अप्रैल को आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में मौके पर ही मौजूद विभागीय अधिकारियों से वस्तुस्थिति जानी और समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ श्री मीना ने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के आवेदकों से चर्चा की और पंचायत स्तर पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित समस्त जिला अधिकारियों उपस्थित थे।

Related posts

*प्रदेश महामंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ की बैठक ली*

Reva India News

बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय टीम गठित

Reva India News

जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनी 92 आवेदकों की समस्याएँ  

Reva India News

Leave a Comment