Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में पॉक्सो पीड़ित बच्चों को मदद के लिए 21 नए सपोर्ट पर्सन इम्पैनल

मंडला, 9 जून 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण समिति, मंडला ने जिले में पॉक्सो पीड़ित बालक-बालिकाओं को त्वरित सहायता देने के लिए 21 नए सपोर्ट पर्सन इम्पैनल किए हैं। इसके साथ जिले में कुल सपोर्ट पर्सन की संख्या 50 हो गई है। वर्तमान में बाल कल्याण समिति के समक्ष पॉक्सो के लगभग 70 प्रकरण लंबित हैं।

पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 39 के तहत यौन अपराध पीड़ित बच्चों को कानूनी प्रक्रिया, चिकित्सा, शिक्षा और पुनर्वास में मदद के लिए सपोर्ट पर्सन देने का प्रावधान है। जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा और अपर कलेक्टर के अनुमोदन के बाद 21 नामों का इम्पैनलमेंट आदेश जारी हुआ है। पुलिस सत्यापन और इंडक्शन ट्रेनिंग के बाद इन्हें प्रकरणों में संलग्न किया जाएगा।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि तीसरे चरण में आवेदन लेकर साक्षात्कार किए गए। सपोर्ट पर्सन पीड़ित और परिवार को भावनात्मक सहयोग देने के साथ कानूनी मदद, सुरक्षा, मुआवजा और गोपनीयता बनाए रखने का काम करेंगे। दिव्यांग बच्चों की विशेष जरूरतों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Related posts

कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएँ

Reva India News

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित जानकारी  

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास बी.एल.घटक के हितग्राही एक सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ करें

Reva India News

Leave a Comment