Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना 2027 के लिए मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने की ऑनलाइन स्व-गणना नागरिकों से की भागीदारी की अपील

मंडला, 27 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने रविवार को जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना की। उन्होंने निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारियाँ दर्ज कर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि स्व-गणना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोग समय निकालकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी व परिवार की जानकारी भरें। इससे सरकार को योजनाएं बनाने में सटीक आंकड़े मिलेंगे और विकास कार्यों की सही दिशा तय हो सकेगी।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना 2027 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। स्व-गणना कर आप न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे बल्कि प्रदेश के विकास में प्रत्यक्ष योगदान भी देंगे। सरकार सभी नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनगणना के आंकड़ों का उपयोग करेगी, इसलिए हर व्यक्ति की जानकारी महत्वपूर्ण है।

Related posts

निवास को सीएम हेल्पलाईन के बेहतर निराकरण के लिए मिले प्रशस्ति पत्र

Reva India News

*अवैध शराब प्रकरण में सफलता — फरार तस्कर गिरफ्तार*फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

कुपोषण समाप्ति की दिशा में प्रशासन का संवेदनशील प्रयास घर-घर जाकर किया गया परामर्श, परिवार ने बच्ची को भर्ती कराने की दी सहमति

Reva India News

Leave a Comment