Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जारी

मंडला, 28 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बीएलसी घटक 2.0 के अंतर्गत भूमिहीन आवेदकों के प्रकरणों की जांच उपरांत प्रारंभिक सूची जारी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार म.प्र. के नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन व्यक्तियों को पट्टाधिकार प्रदान किए जाने संबंधी अधिनियम 1984 के तहत आवासीय भूमि के पट्टे के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच गठित दल द्वारा की गई।

जाँच के दौरान कुल 52 आवेदनों में से 30 आवेदक पट्टा प्राप्त करने के लिए पात्र पाए गए, जबकि 22 आवेदक अपात्र घोषित किए गए हैं। पात्र एवं अपात्र आवेदकों की यह प्रारंभिक सूची नगर पालिका परिषद मंडला के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। नगरपालिका प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन कर लें और यदि किसी को कोई दावा या आपत्ति दर्ज करानी हो तो वे 15 मई तक नगर पालिका परिषद मंडला में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related posts

वन विभाग टास्क फोर्स की बैठक 24 अप्रैल को

Reva India News

औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

16 दिसम्बर को प्राप्त हुए 16 नाम-निर्देशन पत्र

Reva India News

Leave a Comment