Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भीषण गर्मी के चलते जिले में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

मंडला, 28 अप्रैल 2026

जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए कलेक्टर (शिक्षा विभाग) मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और शैक्षणिक व प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 मई 2023

Reva India News

नगर परिषद निवास में सीएनजी प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

Reva India News

भावामाल पंचायत भ्रमण कर कोविड वैक्सीनेशन के लिए किया गया प्रेरित

Reva India News

Leave a Comment