Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 मई 2022

दायित्वों का बेहतर निर्वहन करते हुए पारदर्शिता से संपन्न कराएं निर्वाचन – हर्षिका सिंह

रिटर्निंग ऑफीसर्स एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर्स का प्रशिक्षण संपन्न

 

मण्डला 29 मई 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 की संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित कराए जाने के उद्देश्य से जनपद पंचायतों के खंड स्तर एवं उपकेन्द्र स्तर के समस्त रिटर्निंग ऑफीसर्स एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर्स पंचायत का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला योजना भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में रिटर्निंग ऑफीसर्स एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का बेहतर निर्वहन करते हुए पूरी पारदर्शिता से निर्वाचन कार्य को संपन्न कराएं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बारिश को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबंध करें। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से समन्वय कर पहुंचमार्ग तथा मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाएं पूर्ण करें। निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए श्रीमती सिंह ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करते समय सुनिश्चित करें कि कोई कॉलम खाली न रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि नाम-निर्देशन पत्रों की जानकारी आयोग की वेबसाईट पर प्रतिदिन अपलोड करें। उन्होंने नाम-निर्देशन पत्र, निक्षेप राशि, संवीक्षा, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन, सामग्री वितरण, सामग्री वापसी, मतदान के दिन की जाने वाली कार्यवाही, मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षक डॉ. भुवनेश्वर टेंभरे तथा डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव द्वारा निर्वाचन के दौरान संपादित की जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, समस्त एसडीएम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

संवेदनशील मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन सत्यापन हेतु दल गठित

 

मण्डला 29 मई 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 हेतु संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन सत्यापन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा संयुक्त दल गठित किया गया है। दल में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी को सम्मिलित किया गया है। गठित दल द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त मतदान केन्द्रों का संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन किया जाकर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिन्हाकंन किया जाएगा तथा इन मतदान केन्द्रों की सूची 30 मई को सायं 5 बजे योजना भवन में आयोजित बैठक में प्रस्तुत की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

चुनाव प्रक्रिया पूर्णं होने तक शस्त्र लायसेंस निलंबित

 

मण्डला 29 मई 2022

जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के कार्यक्रम एवं आदर्श आचरण संहिता की घोषणा के साथ ही जिले के शस्त्र लायसेंसधारियों के शस्त्र लायसेंस चुनाव प्रक्रिया पूर्णं होने तक की अवधि के लिए निलंबित किए जाने के आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के अनुसार जिले के राजस्व एवं पुलिस अधिकारी, चुनाव के दौरान तैनात किये जाने वाले सेक्टर, जोनल अधिकारियों के शस्त्र लायसेंस, अर्द्धशासकीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षाकर्मियों के लायसेंस तथा जिले के समस्त राष्ट्रीयकृत बैंक, निगमित निजी बैंक आदि में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के शस्त्र लायसेंस को छोड़कर समस्त लायसेंसधारियों के लायसेंस निलंबित किए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिये दिशा निर्देश जारी

 

मण्डला 29 मई 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के दौरान लोक परिशान्ति को बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा म0प्र0 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 तथा ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के तहत 15 जुलाई 2022 तक के लिए दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।

जारी आदेश के अनुसार कोई भी अभ्यर्थी, अन्य व्यक्ति संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी निवास से 48 घण्टे पूर्व अनुमति प्राप्त किए तथा पुलिस को इस बाबत् पूर्व सूचना दिये बिना किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग किसी भी आम सभा जुलूस, जलसा या चलित वाहन में नही करेगा। संबंधित क्षेत्रों में चुनाव प्रचार हेतु वाहन पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा दी जावेगी। संबधित अभ्यर्थियों, अन्य व्यक्तियों को 48 घण्टे पूर्व प्रस्तुत करने पर शर्तों के अधीन दी जा सकेंगी। संबंधित व्यक्ति, राजनैतिक दल ध्वनि विस्तारकों का उपयोग 1/4 वॉल्यूम में पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक। यदि अनुमति चलित वाहन में लाउडस्पीकर के प्रयोग हेतु ली जाती है तो वाहन, वाहन चालक तथा उपयोग में लाये जाने वाले मार्ग का विवरण आवेदक को प्रस्तुत करना होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति संबंधित क्षेत्रान्तर्गत आने वाले शांति क्षेत्र यथा चिकित्सालय, धार्मिक स्थान, विद्यालय, शासकीय कार्यालय, पुलिस थाना, न्यायालय तथा बैंक आदि से 200 मीटर की परिधि से बाहर प्रदान की जायेगी।

 

 

 

 

 

 

 

त्रि-स्तरीय आम निर्वाचन 2022 मतदन के 48 घंटे पूर्व सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध

 

मण्डला 29 मई 2022

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के द्वारा जिला मण्डला के समस्त जनपद पंचायत क्षेत्रों के पंचायत आम निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा 27 मई 2022 के साथ ही संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गई है। मध्यप्रदेश स्थानीय प्राधिकारी अधिनियम 1964 की धारा 3 के अनुसार मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पूर्व की अवधि के दौरान सार्वजनिक सभाओं का आयोजन प्रतिबंधित है। तदनुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी गठित

 

मण्डला 29 मई 2022

त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर स्टेंडिग कमेटी गठित की गई है। कमेटी में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, सहायक संचालक सूचना एवं प्रकाशन अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दल के जिला अध्यक्ष सदस्य होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

15 जून तक किए जा सकेंगे प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन

 

मण्डला 29 मई 2022

म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की योजनांतर्गत पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों के पुत्र व पुत्रियों का उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में कक्षा 6वी की समस्त सीटों तथा कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाना है।

प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र श्रमोदय पोर्टल www.shramodayvidyalay.mp.gov.in पर उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थियों द्वारा 15 जून 2022 को दोपहर 2 बजे तक आवेदन किये जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 2022 की विवरणिका एवं विद्यालयों में रिक्त सीटों की जानकारी श्रमोदय पोर्टल पर उपलब्ध है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 1 जून को

 

मण्डला 29 मई 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 1 जून 2022 दिन बुधवार को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट गोलमेज में आयोजित की गई है। बैठक में अधिनियम अंतर्गत परिलक्षित एवं अनुसूचित जाति व जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की स्थिति, पीड़ित व साक्षियों को यात्रा भत्‍ता, मजदूरी एवं आहार व्यय का भुगतान, अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत मामलों की स्थिति, अन्वेषण की प्रकरणवार स्थिति, न्यायालय में प्रस्तुत किए गए चालान के बाद लोक अभियोजक के कार्य की स्थिति तथा अन्वेषण के बाद लोक अभियोजक द्वारा कार्यवाही, राहत पुर्नवास एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की स्थिति, अन्य संबंधित अधिकारियों के कार्यपालन संबंधी टीप एवं राहत प्रदान करने के लिए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

कंप्यूटर प्रशिक्षण के आवेदन 30 मई तक

 

मण्डला 29 मई 2022

’मिशन दिव्यांग उत्कर्ष’ योजना अंतर्गत दिव्याँग युवक-युवतियों के लिए शासकीय आई.टी.आई. मंडला में कंप्यूटर व्यवसाय के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर व्यवसाय में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए दसवी कक्षा उत्तीर्ण दिव्यांगजनों से 30 मई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। यह प्रशिक्षण 3 माह व 150 घंटे की अवधि का होगा। अधिक जानकारी कार्यालयीन कार्य दिवसों में शासकीय आई.टी.आई मंडला से प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरूस्कार आवेदन 30 मई तक

 

मण्डला 29 मई 2022

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये जिला स्तर पर 30 मई 2022 तक पृविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार अंतर्गत 1 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपए एवं प्रोत्साहन पुरस्कार 15 हजार रूपए दिए जाएंगे। जिले के उत्कृष्ट कलाकृति का चयन जिला स्तरीय चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा। इस पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश के निवास करने वाले शिल्पी ही पात्र होंगे। यह अनिवार्य है कि शिल्पी का पंजीयन एवं निवास अनुशंसा करने वाले जिले में ही हों एवं संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमि. या कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार के विकास आयुक्त कार्यालय में पंजीकृत हो। प्राप्त जानकारी अनुसार कलाकृतियां निर्धारित प्रारूप में आवेदन एवं शपथ-पत्र के साथ स्वीकार की जायेगी। शिल्पी द्वारा शिल्प निर्माण की विडियोग्राफी की सी.डी. भी संलग्न की जायेगी। पुरस्कार के लिये कृति के निर्माण के दौरान संबंधित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा न्यूनतम दो बार निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर मोबाईल नंबर 8959500194 में संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

मोहगांव विकासखंड में फूड प्वाईजनिंग के मद्देनजर जिले भर में चाट एवं फुल्की की दुकानों से लिए गए सैंपल, परीक्षण के निर्देश

 

मण्डला 29 मई 2022

मोहगांव विकासखंड में विगत रात्रि को फ़ूड पॉइजनिंग का मामला संज्ञान में आया है। जिला प्रशासन द्वारा मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिले भर की चाट फुल्की एवं फास्टफूड की दुकानों से सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज जिलेभर की चाट, फुल्की एवं फास्टफूड की दुकानों से सैंपल एकत्रित किए गए। कलेक्टर ने एकत्र सैम्पल के जल्द परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

 

जिले में हुई खाद्य विशाक्तता की घटना को देखते हुए जिला मुख्यालय के नंदा टी सेंटर उदय चौक मंडला, रतन फुल्की सेंटर उदय चौक मंडला, महावीर आईसक्रीम मंडला का निरीक्षण किया गया। विक्रेताओं को साफ-सफाई, शुद्ध पानी, खाद्य पदार्थों के उचित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

 

 

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 जुलाई 2022

Reva India News

श्रेयांश कूमट ने रेशम धागाकरण इकाई और रेशम केंद्र देवदार का किया निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा

Reva India News

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की मंडला कलेक्टर के नवाचार की प्रशंसा

Reva India News

Leave a Comment