Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सूर्यकुंड धाम हनुमान मंदिर समिति के चुनाव सम्पन्न, देवसिंह सैयाम बनें अध्यक्ष

मण्डला। जिले के सकवाह स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर सूर्यकुंड धाम में मुख्य संचालक समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मलीन भारती महाराज जी की प्रेरणा एवं सान्निध्य में आयोजित की गई जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष आकाश दीक्षित का कार्यकाल विधिवत पूर्ण हुआ। इस अवसर पर उनके कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से देव सिंह सैयाम पूर्व विधायक को समिति का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवगठित समिति की संरचना में संरक्षक भीष्म द्विवेदी, गणेश जसवानी होंगे वहीं अध्यक्ष  के रूप में पूर्व विधायक देव सिंह सैयाम, पुजारी मुरलीधर पंडा है।  इस अवसर पर बैजनाथ पटेल, आशीष (बॉवी) रावत, उमाशंकर सिंधिया, शैलेंद्र भांगरे, प्रहलाद कछवाहा, दीनदयाल ठाकुर, भोला सिंह ठाकुर, रमेश विश्वकर्मा, पंडित महेंद्र उपाध्याय, पंडित महेश तिवारी, पंडित उमेश शुक्ला, जागेश्वर प्रसाद कछवाहा, उमाकांत कछवाहा, प्रीतम कछवाहा, रामप्रताप बर्बे, प्रशांत पटेल, लोचन कछवाहा, गोरेलाल पटेल, मुकेश बरमैया, हरिलाल बरमैया, लालाराम कछवाहा, दादूलाल नंदा, पेखनलाल कछवाहा, सीताराम मसराम, विर्जन सिंह, भारतलाल बरमैया, चंद्रेश कछवाहा, शंकर सिंधिया, रितेश कछवाहा, मयूर चौरसिया, मनीष सोनी, कैलाश नंदा, यदुनेश नंदा, मनोज नंदा, रामकुमार नंदा, संदीप नंदा, सुग्रीम नंदा, भीखम नंदा, रुपेश कछवाहा, अब्बू कछवाहा, शुभम कछवाहा, कुंवर कछवाहा, रामकुमार कछवाहा, जवाहर कछवाहा एवं संतु कछवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंदिर एवं धाम के विकास धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार चर्चा की गई। नव-नियुक्त अध्यक्ष देव सिंह सैयाम ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के सहयोग से मंदिर के समग्र विकास और क्षेत्र की धार्मिक आस्था को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Related posts

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

सफलता की कहानी: रामवती खोजी को मिला प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का मकान

Reva India News

जनसुनवाई में 37 आवेदक पहुंचे समस्या लेकर

Reva India News

Leave a Comment