Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य – मंत्री श्रीमती उइके विवाह सामाजिक समरसता और संस्कृतियों का संगम – सांसद श्री कुलस्ते बिछिया में 126 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मंडला, 29 अप्रैल 2026

एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर, बिछिया में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिछिया नगर निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्र के कुल 126 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

समारोह में जनजातीय परंपराओं और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार सम्पन्न कराए गए। वहीं सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज बेटियाँ बोझ नहीं, बल्कि समाज की शक्ति हैं, और सरकार उनके विवाह से लेकर उनके उज्ज्वल भविष्य तक की जिम्मेदारी निभा रही है।

समारोह के दौरान मंत्री श्रीमती उइके ने अपने सहज और आत्मीय व्यवहार से सबका दिल जीत लिया। वे बारातियों के साथ मंच के सामने ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकती नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों, संस्कृतियों और परंपराओं का मिलन होता है। उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता, समानता और आर्थिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को संदेश देते हुए कहा कि वे अपने वैवाहिक जीवन की नींव आपसी विश्वास, सम्मान और समझदारी पर रखें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की कोई भी पात्र बेटी आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे। यह योजना समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। इस दौरान बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा ने वर-वधुओं को आर्शिवाद देते हुए कहा कि नशे से दूरी बनाएं और वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने का आग्रह किया।

समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से हितग्राही शमा बेगम, सरस्वती आर्मो, दिव्य भावरे और भगवती घुर्वे को 49 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। सभी वधुओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 49-49 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामप्यारी झारिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सकुना उइके, नगर परिषद बिछिया श्रीमती रजनी मरावी, विजय आनंद मरावी, महेंद्र पटेल, नीरज पटेल, नीरज मरकाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत श्री रमेश मंडावी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री रानू रणजीत सिंह राजपूत, जनपद पंचायत बिछिया उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पटेल, समस्त जनपद सदस्य एवं पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार : ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

15 एवं 16 मई को रामनगर में आयोजित होगा ‘आदि उत्सव’ सांसद श्री कुलस्ते ने तैयारियों को लेकर की जिले के अधिकारियों के साथ बैठक

Reva India News

‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ अभियान अंतर्गत आरडी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment