Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस की अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई* *दो वाहनों से 426.6 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार; ₹23.31 लाख से अधिक का मशरूका जब्त*

मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में *जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश* लगाने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज के नेतृत्व में अनुभाग नैनपुर की दो पुलिस टीमों का गठन कर अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 20.11.2026 को दोनों पुलिस टीमें बालाघाट–सिवनी तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक टोयोटा कार एवं एक बिना नंबर प्लेट की बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 426.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस टीमों द्वारा शराब सहित दोनों वाहनों को विधिवत जप्त किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

1. निश्चिल पीपरे, निवासी नैनपुर, जिला मंडला।

2. राजेश कुमार बर्वे, निवासी एकता कॉलोनी, सिवनी, जिला सिवनी।

 

*जप्त मशरूका :*

1. अंग्रेजी शराब — 426.6 लीटर, अनुमानित मूल्य ₹4,51,500/-

2. टोयोटा कार — अनुमानित मूल्य ₹16,00,000/-

3. बोलेरो वाहन (बिना नंबर प्लेट) — अनुमानित मूल्य ₹2,80,000/-

 

*कुल जप्त मशरूका — ₹23,31,500/-*

 

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*पुलिस टीम*

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी श्री मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नैनपुर ओ.पी. रावत, निरीक्षक वेदराम हनोते के नेतृत्व में गठित दोनों पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन

Reva India News

पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 12 सितंबर को होगी

Reva India News

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की बेहतरी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment