Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मलपहारी में जल गंगा अभियान के तहत जल मंदिर स्थापित

मंडला, 13 अप्रैल 2026

मोहगांव विकासखंड के ग्राम मलपहारी (सेक्टर 1) में जनअभियान परिषद के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक श्री नेम लाल धुर्वे के निर्देशन में बुढ़नेर नाला की सफाई और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता गतिविधियां की गईं।

इस दौरान नवांकुर संस्था व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा गांव के चौराहे पर मिट्टी के घड़ों से जल मंदिर (प्याऊ) स्थापित किया गया, जिससे राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही तथा “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए शपथ दिलाई गई।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

जनजातीय युवाओं के लिये स्वरोजगार व विकास की तीन नई योजनाएं भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में 33.70 करोड़ रूपये और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 5.08 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता वितरित

Reva India News

मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं किसानों के कच्चे माल के उपयोग को बढ़ावा मिले कलेक्टर की उद्योगपतियों के साथ बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment