Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदिवासी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मण्डला में विशेष ऋण योजना शुरू

मंडला, 18 मई 2026

म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम द्वारा आदिवासी युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “मनोबल आदिवासी वित्त एवं विकास योजना” संचालित की जा रही है। योजना के तहत जिले में 40 इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयनित हितग्राहियों को सेवा एवं व्यवसाय कार्यों के लिए 1 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना की विशेषता यह है कि बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण पर निगम की ओर से 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक आवेदक एमपी ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र samastmponline.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक कम से कम आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आवेदक के पास मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड होना अनिवार्य रहेगा। जिन परियोजनाओं की लागत 5 लाख रुपये से अधिक होगी, उनमें सीए की प्रोजेक्ट रिपोर्ट लगाना भी आवश्यक होगा। कार्यालय म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम, मण्डला द्वारा पात्र युवाओं से आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

Related posts

कलेक्टर ने जंतीपुर में किया पल्सपोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

Reva India News

उड़ान फाउण्डेशन ने किया लोकार्पण

Reva India News

37 छात्राओं ने ऑनर्स और 87 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा परीक्षा में पाई सफलता छात्राओं ने लिखी कामयाबी की इबारत

Reva India News

Leave a Comment