Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि उत्सव में शामिल होने मंडला पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंडला, 16 मई 2026

छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका शनिवार को मंडला पहुंचे। वे रामनगर में आयोजित भव्य आदि उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए।

मंडला स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर महामहिम राज्यपाल श्री डेका को पुलिस बल द्वारा ससम्मान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, समाजसेवी श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने भी पुष्प एवं पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

Related posts

बस्ती विकास योजना के कार्यों की बैठक संपन्न

Reva India News

खुर्सीपार में अग्नि सुरक्षा एवं तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला आयोजित

Reva India News

मंडला एवं महाराजपुर में पेयजल आपूर्ति 5 अगस्त तक प्रातःकाल की जाएगी

Reva India News

Leave a Comment