Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने किया पंचायत भवन के निर्माण कार्यों का अवलोकन

8 फरवरी 2025, मंडला

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने निवास विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। ग्राम पंचायत सतपहरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की समय-समय पर जांच करना सुनिश्चित करें। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करें तथा निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत निवास दीप्ति यादव सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर संपन्न

Reva India News

गायत्री पटले ने दसवीं बोर्ड पर 500 में से 422 अंक किए हासिल

Reva India News

मतदान तारीख और वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी दे रहा जागरूकता रथ

Reva India News

Leave a Comment