Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 कर्मचारियों को किया सम्मानित बम्हनी बंजर क्षेत्र की टीम ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य, अन्य क्षेत्रों के लिए बनी प्रेरणा

मंडला, 14 मई 2026

      कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने आज कलेक्ट्रेट स्थित गोलमेज सभाकक्ष में  जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 शासकीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर एवं जनगणना अधिकारी श्रीमती क्षमा सराफ सहित संबंधित उपस्थित थे।

      सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि जनगणना मात्र एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सूक्ष्म कार्य है। यह देश और प्रदेश की भविष्य की विकास योजनाओं का मुख्य आधार बनता है। उन्होंने विशेष रूप से बम्हनी बंजर क्षेत्र में तैनात अमले की सराहना करते हुए कहा कि इस टीम ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।

      कलेक्टर श्री धोटे ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने आह्वान किया कि भविष्य में भी इसी जोश और समर्पण के साथ शासकीय कार्यों का निर्वहन करें।

      कलेक्टर श्री धोटे ने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कर्मचारी समाज में फैली कुरीतियों और नशा मुक्ति के संबंध में भी आम नागरिकों को निरंतर जागरूक करें, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से दी नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा की सीख

Reva India News

कलेक्टर ने भंवरदा एवं सकवाह कला में देखा जल-जीवन मिशन की प्रगति  

Reva India News

ग्राम मोहगांव में आयोजित हुआ वाटरशेड यात्रा अभियान का कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment