Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुनी 87 आवेदकों की समस्यायें

मंडला, 6 जनवरी 2026

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। 6 जनवरी को जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये 87 आवेदकों ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आवेदनों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री सचिन जैन, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने भी आवेदकों की समस्या सुनी। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुये।

Related posts

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने सुनी 80 लोगों की समस्याएं

Reva India News

अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान से शिक्षकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Reva India News

आचार्य प्रज्ञा सागर जी के दर्शनार्थ आज पिंडरई आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री – मोहन यादव

Reva India News

Leave a Comment