Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन स्वास्थ्य शिविर में 7155 नागरिकों का जाँच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

मंडला 12 सितंबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने बताया कि 11 सितंबर को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंडला के बढार, मलारा, गूडा अंजनिया, नैनपुर के सकवाह, बोरीपीपरडाही, डिठौरी, बिछिया के औरई, खमरौटी, बंजी, बीजाडांडी के खम्हेरखेडा, घुघरी के छतरपुर, गजराज, मवई के बसनी, मोहगांव के सिंगारपुर, निधानी, नारायणगंज के बीजेगांव, सुखराम, निवास के खैरानी, हरीसिंगौरीमाल में किया गया। शिविरों में अन्य विभागों के नोडल ऑफीसर के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के जिलाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। जिले में आयोजित शिविर में 7155 हितग्राहियों को स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण किया गया। जिसमें 1224 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में बी.पी., शुगर जांच 2879, टी.बी. जांच – 648, स्पूटम कलेक्शन 247, कुष्ठ जांच 42, मलेरिया जांच 653, गर्भवती महिलाओं की जांच 164, जिसमें हाईरिस्क गर्भवती महिलायें 26, शेष टीकाकृत बच्चे 19, बच्चों में कुपोषण की जांच 639, जिसमें 6 बच्चे मेडिकल कॉम्प्लीकेटेड पाये गये जिन्हे पोषण पुर्नवास में भर्ती करने हेतु रिफर किया गया एवं 2 बच्चे जन्मजात विकृति के चिन्हित किये गये हैं जिन्हे सर्जरी के लिए डी.ई.आई.सी. रिफर किया गया है। सिकल सेल स्क्रीनिंग 2605 की गई जिसमें वाहक 63 एवं सिकल सेल मरीज 18 मिले एवं 157 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये।

Related posts

मंडला यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1811 चालान काटकर वसूले 5.43 लाख रूपए

Reva India News

नगरपालिका मंडला के प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए

Reva India News

जिला अस्पताल मंडला ने रचा इतिहास पहली बार सफलतापूर्वक हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी  

Reva India News

Leave a Comment