Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कटरा की ऐतिहासिक बावड़ी में हुआ श्रमदान, छात्रों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

मंडला, 22 मई 2026

मंडला जिले के ग्राम कटरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बुधवार को ऐतिहासिक बावड़ी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं, परामर्शदाताओं, नवांकुर संस्था सृजन समाज विकास समिति के सदस्यों, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

16वीं शताब्दी में गोंड शासकों द्वारा निर्मित यह बावड़ी क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर है, जिसका संरक्षण एवं संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है। जल स्त्रोतों को बचाने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान सभी लोगों को जल संरक्षण एवं जल स्त्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान बावड़ी परिसर की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का किया निरीक्षण जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 25 नवंबर 2024

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान: न्यून प्रगति पर सहायक संचालक मत्स्य विभाग को एससीएन जारी

Reva India News

Leave a Comment