Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में ग्राम ग्याराडोंगरी एवं सिजोरा में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 22 मई 2026

बिछिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम ग्याराडोंगरी एवं सिजोरा में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के तहत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्यारडोगरी के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर आगामी गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही गांव के समीप स्थित तालाब में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रत्येक सप्ताह जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। विकासखंड समन्वयक श्रीमती कीर्ति कुरील द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, ग्रीष्मकाल में उत्पन्न होने वाले जल संकट तथा जल के समुचित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों से जल संरक्षण की दिशा में बड़े परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। बैठक में समिति सदस्य श्री भक्ति भूषण सोनवानी, श्री बादल कुशराम, श्री राम प्रसाद यादव, श्री फागण मरावी, श्री रामदयाल, श्रीमती जानकीबाई, श्री राजू प्रसाद सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिनेश साहू को उपचार हेतु पांच हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की

Reva India News

कलेक्टर ने भंवरदा एवं सकवाह कला में देखा जल-जीवन मिशन की प्रगति  

Reva India News

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण बिना खर्च के कम समय में होगा 14 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए बैठक संपन्न हुई

Reva India News

Leave a Comment