Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर के विकास के लिए विजन और नगर प्लान तैयार करें-  कलेक्टर नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश

मंडला, 21 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में नगरीय निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए एक विजन और नगर प्लान तैयार किया जाएं, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी ढांचा विकसित हो सके।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनियों को तत्काल चिह्नित करें और उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी मण्डला को निर्देश दिए कि शहर में सीवरेज निर्माण कार्य के कारण जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए ताकि आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो।

नगरीय निकायों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर समय-समय पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जाँच करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने नगरीय निकायों द्वारा प्रस्तावित, स्वीकृत, अप्रारंभ और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 व अमृत मिशन, स्वच्छता सर्वेक्षण, जल गंगा संवर्धन अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0, सीएम हेल्पलाइन आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया सहित समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ, उपयंत्री उपस्थित थे।

Related posts

मंडला पुलिस ने शुरू किया ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान साइबर ठगी से बचाव के लिए जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान, रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर हुआ शुभारंभ

Reva India News

बरसात के दिनों में सर्पदंश से बचाव, इलाज एवं भ्रांतियों से बचें नजदीकी अस्पताल में लेकर तुरंत जाएं

Reva India News

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय ‘साथिया समागम’ आयोजित

Reva India News

Leave a Comment